डेंगू‚ मलेरिया रोधी अभियान तेज

Jul 23, 2023 - 21:33
नई दिल्ली (एसएनबी)। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनड़ीएमसी) क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिषद ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों के लिए स्वास्थ्य सामग्री वितरित की गई है। परिषद क्षेत्र में आने वाली झुग्गी–बस्तियों‚ बाजारों‚ आवासीय कालोनियों में नुक्कड़़ नाटक आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों‚ सीपीड़ब्ल्यूड़ी‚ पुलिस स्टेशन‚ दूतावासों में जलजनित रोगों की रोकथाम के उपाय किए गए हैं।

परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि बीते जून महीने से लगातार सार्वजनिक नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। परिषद क्षेत्र में डेंगू के कुल १३ मामले सामने आए हैं। एनड़ीएमसी की सचिव की अध्यक्षता में मुख्यालय स्तर पर टास्क फोर्स की बैठकें की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि परिषद ने स्थानीय अस्पतालों के चिकित्साधीक्षकों को पत्र जारी किए गए हैं। पत्रों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर ध्यान देने को कहा गया है। परिषद के अधिकारी मच्छरों की रोकथाम के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरड़ब्ल्यूए) और मार्केट ट्रेड़र्स एसोसिएशन (एमटीए) के पदाधिकारियों के साथ 41 बैठकें कर चुके हैं।

 लोगों के बीच जागरूकता अभियान फैलाने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा ईकाई के माध्यम से छात्रों को पुस्तकें वितरित की गयी हैं। मलेरिया की जांच के लिए ६००० खून के नमूने लिए गए हैं। लार्वा विरोधी कार्यों के लिए मलेरिया रोधी गैंगमैन के जरिए करीब ४ लाख घरों और ९ लाख कंटेनरों का निरीक्षण किया जा चुका है।

 मच्छरों को लार्वा मिलने पर 1175 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। करीब 1200 घरों में लार्वा रोधी दवाओं को छिड़काव किया गया है। इसी के साथ फोगिंग भी कराई जा रही है। परिषद क्षेत्र के लोगों से आÎवान किया जा रहा है कि वह छतों पर प्लास्टिक के बर्तनों में बारिश का पानी एकत्र न होने दें। छतों पर रखीं पानी की टंकियों के ढøक्कन खुले न छोड़ें।

  •  नुक्कड़़ नाटक के जरिए लोगों से किया जा रहा जागरूक
  • जलजनित बीमारियों को लेकर स्थिति नियंत्रण मेंः सतीश उपाध्याय