MCD-311 APP एप में फोटो और लोकेशन डालें, दो घंटे में उठ जाएगा कूड़ा : डा. शैली ओबेराय

Aug 18, 2023 - 22:56
Aug 25, 2023 - 01:35
MCD-311 APP एप में फोटो और लोकेशन डालें, दो घंटे में उठ जाएगा कूड़ा : डा. शैली ओबेराय

पूर्वी दिल्ली: महापौर शैली ओबेराय ने विश्वास नगर और आइपी एक्सटेंशन में पदयात्रा निकालकर मेगा सफाई अभियान \'अब दिल्ली होगी साफ\' की शुरुआत की।

इस दौरान महापौर ने लोगों से सफाई अभियान में योगदान देकर दिल्ली को साफ सुथरा बनाने की अपील भी की। महापौर ने आइपी एक्सटेंशन में खाली ग्राउंड का निरीक्षण किया, जिसमें बड़ी मात्रा सीएंडडी वेस्ट पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि इस ग्राउंड का धार्मिक महत्व है।

हर वर्ष यहां छठ पर्व मनाया जाता है। इस ग्राउंड से 10 दिन के अंदर सीएंडडी वेस्ट को हटाकर प्लांट भेजा जाए। इसके साथ ही ग्राउंड का सुंदरीकरण किया जाए।

महापौर ने कहा कि अब आप | सरकार निगम में भी पूरी तरह से काम कर रही है। दिल्ली की जनता को पता है पिछले 15 वर्षों में भाजपा ने कोई काम नहीं किया, इसलिए उन्होंने आप को चुना है।

हमने भी लोगों को जो गांरटी दी, उसे पूरा किया है। जिसमें पहली गारंटी वेतन देने की थी, तो अब पिछले दो महीने से निगम कर्मचारियों को एक तारीख को वेतन मिल रहा है।

दूसरी गारंटी दिल्ली को साफ सुथरा बनाने की थी, तो अब उसके लिए सफाई अभियान की शुरुआत भी कर दी है।। उसी के तहत यह पदयात्रा निकाली जा रही है। पूरे वर्ष यह अभियान चलेगा।

पूरी दिल्ली में 30 हजार और हर गली में 50 लोगों को टीम बनाई है। जो गली गली घूमकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी और जहां भी कूड़ा दिखेगा, उसकी फोटो लोकेशन के साथ नगर निगम की एप 311 पर डालेंगे। इसके बाद दो घंटे के अंदर वहां से कूड़ा उठा लिया जाएगा। महापौर ने जनता से । अपील की कि दिल्ली हम सभी की है, इसलिए जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क पर कूड़ा न फेंके।

भजनपुरा में चला सफाई अभियान भजनपुरा वार्ड में नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पार्षद रेखा रानी व निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में सफाई की। इस मौके पर दुर्गेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल | के सुशासन के कारण निगम में वेतन समय पर आने लगा है।

दिल्ली सरकार हमेशा जनहित के लिए काम करती है और अब इसी क्रम में दिल्ली को साफ बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीदत शर्मा, बिजेंद्र प्रधान, प्रेम पाल ठाकुर, सुशील भारद्वाज, सचिन, प्रदीप, शोभित, प्रवीन, शिवम, शिखा मौजूद रहे। विश्वास नगर 60 फुटा रोड पर पदयात्रा निकालने से पूर्व लोगों को संबोधित करती महापौर डा. शैली ओबेराय