ईशा अंबानी ने लॉन्च किया कम पैसो में दमदार जियो बुक लैपटॉप 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज के साथ कई सुविधाएं हैं

jio book laptop, jio laptop', 'Isha Ambani launched the powerful jio book laptop Jio Book Specifications

Aug 9, 2023 - 10:29

Isha Ambani Launched The Powerful Jio Book Specifications . एक नामी परिवार से होने पर अपनी अलग पहचान बनाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज ईशा महिला सशक्तीकरण को लेकर कई काम कर रही हैं। रिलायंस रिटेल में भी ईशा अपनी एक अहम भूमिका अदा कर रही हैं। हाल में उन्होंने जियो बुक 4जी लैपटॉप भी लॉन्च किया हैं। इससे पहले ईशा देश की महिलाओं को डिजिटल एजुकेशन देने के लिए ‘कनेक्टेड वुमन’ की पहल कर चुकी हैं।

जियो को शुरू करने का आइडिया भी ईशा से ही मुकेश अंबानी को मिला था। येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान एक बार जब ईशा भारत में थीं, तो उन्हें कुछ कोर्स वर्क ऑनलाइन सबमिट करने थे। लेकिन घर में इंटरनेट की स्पीड काफी धीमी थी, जिससे वह परेशान हो गई थीं। ईशा ने स्लो इंटरनेट स्पीड की बात पिता से कही थी। इसके बाद इंटरनेट स्पीड की बात मुकेश अंबानी के दिमाग में आई और जियो टेलीकॉम शुरू हुआ।

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए ईशा अंबानी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। ईशा अपनी मां नीता अंबानी के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। मुकेश अंबानी के रिलायंस रिटेल बेटी ईशा अंबानी को सौंपने के बाद से ही रिलायंस रिटेल तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2014 में ईशा ने आकाश अंबानी के साथ ही रिलायंस में बतौर निदेशक काम शुरू किया था।

ईशा ने डायरेक्टर बनते ही महिलाओं को अधिक मौके देने शुरू कर दिए थे। रिलायंस से अलग ईशा अपने कई और बिजनेस भी चलाती हैं, जिसमें आजियो भी शामिल है। पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में ईशा ने यह ई-कॉमर्स कंपनी शुरू की थी। इससे पहले ईशा ने काम सीखने के लिए मैकिन्जे एंड कंपनी में प्रबंधक के रूप में काम किया।

इनोवेशन: किफायती लैपटॉप किया लॉन्च

स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मिलेगी मदद

ईशा अंबानी की ओर से लॉन्च लैपटॉप में 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज के साथ कई सुविधाएं हैं। लैपटॉप को बनाते समय ईशा ने ध्यान रखा है कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के स्टूडेंट को कम पैसे में एक अच्छा लैपटॉप मिल जाए, ताकि उसकी पढ़ाई में रुकावट न आए।