जहांगीरपुरी में मारपीट के बाद तनाव, फोर्स तैनात
नई दिल्ली, 21 जुलाई: जहांगीरपुरी में ढोल बजाने से रोका तो एक गुट ने सरकारी कर्मचारी के सिर पर ईंट मार दी और पथराव कर दिया। इस बीच जब रेहड़ी पर प्याज बेचने वाले व्यक्ति ने ई रिक्शा चालक से रिक्शा हटाने की बात कही तो रिक्शा चालक और उसके साथियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत पिटाई से हुई या फिर हार्ट अटैक आने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
मामले में एक नाबालिग को जरूर पकड़ा है। जबकि दोनों मामलों में लोगों से
जानकारी के मुताबिक मामले में घायल संजय कुमार ने बताया कि वह
इसी बात को लेकर एक लड़के ने उसको पकड़ा जबकि उसके साथी ने उसके सिर में ईंट मार दी। वह चिल्लाता हुआ वहीं पर गिर गया। अचानक से उन लड़कों ने पथराव कर दिया। इतना सारा पत्थर ईंटें कहां से आया, उनको भी हैरानी है। पथराव से उस जगह भगदड़ मच गई। क्योंकि वहीं पर मंडी लगी हुई थी। लोग बस इधर उधर भाग ही रहे थे। पथराव के बीच परिवार वाले उसको नजदीक के अस्पताल में ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
जब वह वापस घर आया। इलाके में सब्जी आदि सड़क पर पड़ी थी। पुलिस की टीमें और उनके वाहन सड़क पर खड़े थे।
उसके परिवार वालों ने बताया कि कुछ देर पहले ढोल बजाकर शोर मचा रहे एक दर्जन से अधिक लड़कों का पास ही रहने वाले व्यक्ति से विवाद हुआ था। उस व्यक्ति ने खुद को हार्ट ने पेशेंट होने का हवाला देकर ढोल बजाने का शोर दूर जाकर करने को कहा था। इसी बात पर आरोप है कि लड़कों ने पथराव कर दिया।
राम निवास की पत्नी कांति देवी ने बताया कि रात को वह पति व छोटे बेटे संदीप के साथ रेहड़ी लगाकर प्याज बेच रही थी। वह रेहड़ी के आगे की तरफ खड़ी थी व उनके पति गल्ले के पास दूसरी तरफ खड़े थे। इस दौरान ई- रिक्शा चालक आया व बोलने लगा कि पुलिसकर्मी आने वाले हैं। सड़क से रेहड़ी हटा लो। यहां पर ई-रिक्शा चलानी है। इस दौरान कहासुनी होने लगी। राम निवास ने रोकना चाहा।