भाजपा में शामिल हुए 23 नेता-सेवानिवृत्त अफसर

Aug 13, 2023 - 12:21

भाजपा में शनिवार को 23 नेता और सेवानिवृत्त अफसर शामिल हो गए। इनमें से कई नेताओं की घर वापसी हुई है।

ये हुए शामिल : गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी अतर सिंह गुर्जर, सेवानिवृत्त जज किशन लाल गुर्जर, रिटायर्ड आईपीएस पवन कुमार जैन, कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नत्थी सिंह के पुत्र सुभाष सिंह, सागवाड़ा से पूर्व विधायक अनिता कटारा, कांग्रेस की महिला इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुरेखा चौधरी, खंडेला की पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुशीला खैरवा।

रूपबास से विधायक प्रत्याशी रहे मोती लाल खरैरा एव उनके पुत्र भरत सिंह, नगर के पूर्व विधायक गोपी चंद गुर्जर व उनके पुत्र युगवीर पटेल, कर्मचारी नेता रहे महेश कुमार व्यास, दिनेश यादव, पूर्व रेलवे अधिकारी किशन लाल मेघवाल, महेन्द्र शर्मा (सीएम गहलोत के ओएसडी रह चुके हैं), बाण आश्रम सिरोही के महंत राजगिरी महारा, विजय सिंह, मिश्रीनाथ, राजन राजावत, गुर्जर समाज चाकसू के अध्यक्ष रामसहाय रावत, देवकरण सरपंच, राजाराम हरसाणा, भगवान सिंह गुर्जर। अभी और होगी जॉइनिंग: अरुण सिंह

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी लोगों की भाजपा में जॉइनिंग होने वाली है। प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है,

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही देश को जोड़ने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, महिलाएं स्मार्टफोन मिलने से खुश नहीं होंगी। उन्हें प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल चाहिए।