कॉस्मेटिक्स नहीं फेस योगा से रूप निखार रहीं महिलाएं, खर्च जीरो...असर पूरा

Aug 11, 2023 - 12:09

Face Yoga दिल्ली. राजधानी में फेस योगा का चलन बढ़ रहा है। योगा से जहां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं फेस योगा से चेहरे को सही आकार देकर झुर्रियां व एक्स्ट्रा चर्बी से निजात पाई जा सकती है। जवाहर सर्कल, सी-स्कीम, जेएलएन मार्ग और निर्माण नगर में योगा सेंटर्स पर फेस योगा सिखाया जा रहा है। महिलाएं सहूलियत के अनुसार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फेस योगा के सेशन ले रही हैं। शहर के कई सेंटर्स पर फेस योगा की कक्षाएं चल रही हैं।

विशेषज्ञ बोले, ब्लड सर्कुलेशन में आता सुधार

योगा विशेषज्ञों का कहना है कि फेस योगा से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इससे चेहरे पर प्राकृतिक रूप से चमक आती है। फेस योगा के जरिए चेहरे की एक्सरसाइज करवाई जाती है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

आई चेहरे पर रौनक

फेस योगा कर रहीं ममता श्रीमाली ने बताया कि इससे चेहरे की मांसपेशियां पहले से बेहतर हुईं हैं। झुर्रियों की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो गई। चेहरे पर पहले से ज्यादा चमक और ताजगी दिखाई देती है।

कमाल: कम हुआ फेस फैट...

सी स्कीम निवासी निर्मला यादव ने बताया कि वह फिटनेस के लिए योगा एवं फेस योगा दोनों करती हैं। फेस योगा से चेहरे पर झुर्रियां कम हो गईं और त्वचा पर चमक आ गई। फेस फैट भी कम हुआ है।

ये भी फायदे...

ट्रेनर्स का कहना है कि फेस योगा से तनाव कम होता है। माथे की मांसपेशियों की भी एक्सरसाइज होती है। इससे मन शांत रहता है। व्यक्ति रिलेक्स महसूस करता है।

ढ़ती उम्र में चेहरे पर चमक बनाए रखने में फेस योगा काफी मददगार साबित होता है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे झाइयां, आंखों के नीचे काले धब्बे, त्वचा का सूखापन, एक्स्ट्रा चर्बी, डबल चिन आदि से निजात पाई जा सकती है। इसके लिए नियमित तौर पर चेहरे की एक्सरसाइज करना जरूरी है। फेस योगा में अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज करवाई जाती है। इससे चेहरे की मांसपेशियों का अच्छे से मूवमेंट होता है और चमक आने लगती है। झुर्रियां कम हो जाती हैं, लेकिन फेस योग में सावधानी भी जरूरी है। चेहरे की मसल्स नाजुक होती है। इस कारण चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। फेस योगा हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख में करना चाहिए।