डीसीपी समेत दिल्ली के चार पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री पदक

Aug 14, 2023 - 20:37

नई दिल्ली : देश के 140 पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। पदक पाने वालों में दिल्ली के मध्य जिले के डीसीपी संजय कुमार सेन, दिल्ली पुलिस में तैनात दो इंस्पेक्टर प्रमोद जोशी, तनवीर अशरफ और गजराज सिंह प्रमोद जोशी संजय कुमार सेन तनवीर अशरफ एक एएसआइ गजराज सिंह शामिल हैं।

सिंघम के उपनाम से प्रसिद्ध तेजतर्रार आइपीएस अधिकारी संजय कुमार सेन को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में बेहतर जांच, कोर्ट में पैरवी और आरोपितों को जेल तक पहुंचाने के लिए दिया गया है। उन्होंने उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी रहने के दौरान दोनों समुदाय के लोगों के बीच आपसी सौहार्द को भी कायम रखने में अहम भूमिका निभाई। दंगों के सभी मामलों की बेहतर जांच के लिए मानिटरिंग कमेटी भी बनाई।

• दिल्ली दंगा और दुष्कर्म मामले में बेहतर जांच कर आरोपितों को सजा दिलाने पर सम्मानित किए गए 

• संजय कुमार सेन ने दोनों समुदायों के बीच सौहार्द को भी कायम रखने में अहम भूमिका निभाई

दंगे के पहले केस में दिलवाई सजाः दंगों के एक मामले में सबसे पहले | बेहतर जांच करते हुए आरोपित को सजा तक पहुंचाने वाले तत्कालीन गोकलपुरी के एसएचओ प्रमोद जोशी और जांच अधिकारी गजराज सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। दंगाइयों ने एक महिला के घर में घुसकर | लूटपाट की और फिर उसके घर को आग के हवाले कर दिया था। इस |

मामले में पुलिस ने एक आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार | किया। गवाह व साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उसे पांच साल की | सजा व जुर्माना लगाया।

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के आरोपित को दिलवाई सजा

 ख्याला इलाके में नवंबर 2013 में आठ वर्ष की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर आग लगा दी गई थी। इस मामले में तत्कालीन ख्याल थाना एसएचओ तनवीर अशरफ को बेहतर जांच और आरोपित ज्ञान चंद सेठी को कठोर सजा दिलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। तनवीर अशरफ ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट में मजबूत गवाह और साइंटिफिक एविडेंस पेश किए थे।